Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर आ रहा है। वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती है। आरोप लग रहे हैं कि जेल जाने से बचने के लिए आरोपी अस्पताल में भर्ती हुआ है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। वहीं, सामने आए वीडियो में आरोपी के बगल वाले बेड पर 2 पुलिस आरक्षक भी आराम फरमाते दिखे। CSP ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

32 साल की महिला से रेप का आरोप

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला ने पवन महतो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह करीब 32 साल की है और कोरबा के खरमोरा इलाके में रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर रहती है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है।

महिला के मुताबिक, 14 अप्रैल 2022 को वह सतरेंगा में पिकनिक मनाने गई थी। इसी दौरान जमीन के सिलसिले में उसकी मुलाकात पवन महतो से हुई। आरोपी पवन कोरबा के एक पावर प्लांट में काम करता है।

पवन की अभिनंदन कॉम्प्लेक्स के पास चार डिसमिल जमीन थी। उस जमीन को बिकवाने के सिलसिले में दोनों के बीच जान-पहचान हुई। इसके बाद पवन उससे लगातार मिलने लगा।

शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिला का आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद पवन ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। महिला के मुताबिक, 19 अप्रैल 2023 को पवन उसे रामपुर हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने किराए के फ्लैट में ले गया। वहां उसने उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी पवन शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह शादी के बारे में पूछती थी, तो पवन कहता था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा।

बार-बार शादी की बात टालने का आरोप

महिला के मुताबिक, उसने कई बार पवन से शादी करने के लिए कहा, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा। वह शादी करने का भरोसा देता था, लेकिन उसने वादा पूरा नहीं किया। महिला का आरोप है कि पवन ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।

आखिरकार, परेशान होकर महिला ने 8 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइन रामपुर थाने में आवेदन दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल में भर्ती हुआ आरोपी

पुलिस ने 10 अक्टूबर को आरोपी को पकड़ा था और उसे मेडिकल लीगल केस (MLC) और मुलाहिजा जांच के लिए ले गई थी। इसी दौरान उसने तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

मीडियाकर्मियों ने बनाया वीडियो

इसी बीच, आरोपी के अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मीडियाकर्मियों ने बनाया है। सामने आए वीडियो में आरोपी मोबाइल चलाता और गुटखा खाता नजर आ रहा है। फिलहाल वह स्पेशल वार्ड में भर्ती है। उसकी निगरानी के लिए दो आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47