Advertisement

शिक्षक भर्ती परीक्षा और CGPSC-2025 की परीक्षा टलने के बाद बिलासपुर में प्रतियोगियों का का गुस्सा फूट पड़ा

शिक्षक भर्ती परीक्षा और CGPSC-2025 की परीक्षा टलने के बाद बिलासपुर में प्रतियोगियों का का गुस्सा फूट पड़ा। वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने रविवार की रात गांधी चौक पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जल्द नई तारीख घोषित करने की मांग की।

उनका कहना है कि भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से युवाओं की मेहनत और भविष्य पर असर पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने आरक्षण विवाद का जल्द समाधान कर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी की।

रविवार देर शाम एकजूट होकर प्रतियोगी युवा और युवती गांधी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रतियोगियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परीक्षा की प्रक्रिया में जान बुझकर गड़बड़ी करने और लेट-लतीफी करने का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि सरकार को जब पता है कि आरक्षण नियमों का पालन करना है, तो एग्जाम की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसका परीक्षण क्यों नहीं किया गया। सरकार के इस रवैए से बेरोजगारी बढ़ रही है। वहीं, सालों से मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं केवल भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती पूरी नहीं हो पाई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर आरक्षण का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा पर रोक लगने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। लंबे समय से भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अब आगे की प्रक्रिया और परीक्षा की नई तारीख का इंतजार है। अभ्यर्थियों का कहना है कि विवाद का जल्द समाधान कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि उन्हें अनिश्चितता से राहत मिल सके।

CGPSC-2025 की परीक्षा को लेकर भी उठाए सवाल

प्रदर्शन में CGPSC-2025 के अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई और गड़बड़ी के आरोप लगाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और समय पर आयोजन बेहद जरूरी है। परीक्षा की तारीखों और प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता बनी रहने से तैयारी कर रहे युवाओं पर मानसिक दबाव बढ़ता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47