Advertisement

दंतेवाड़ा में शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 11 से 19 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया

दंतेवाड़ा में शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 11 से 19 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस दौरान गायत्री मंदिर चौक से जय स्तंभ चौक होते हुए बस स्टैंड तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

इस मार्ग पर केवल पैदल श्रद्धालु आ-जा सकेंगे। वहीं, भारी वाहनों को दंतेवाड़ा शहर के मुख्य मार्गों से प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस ने भारी वाहनों, बसों और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोपहिया, चारपहिया और वीआईपी वाहनों की पार्किंग भी अलग-अलग स्थानों पर की गई है।

भारी वाहनों के लिए ये रूट तय

रायपुर, कोंडागांव और जगदलपुर से किरंदुल-बचेली जाने वाले भारी वाहन केशलूर से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा एसबीआई बैंक चौक पहुंचेंगे। इसी तरह बचेली, किरंदुल और दंतेवाड़ा से जगदलपुर, कोंडागांव और रायपुर जाने वाले भारी वाहन एसबीआई बैंक चौक से कटेकल्याण होते हुए केशलूर की ओर जाएंगे।बचेली और किरंदुल से बीजापुर जाने वाले भारी वाहन दंतेवाड़ा से फरसपाल चौक होते हुए गीदम पहुंचेंगे। बीजापुर से बचेली-किरंदुल आने वाले वाहन भी गीदम से फरसपाल होते हुए दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

बस और छोटे वाहनों के लिए अलग रास्ता

रायपुर, कोंडागांव और जगदलपुर से किरंदुल-बचेली जाने वाली बसें और छोटे वाहन गीदम के हरम चौक से दंतेवाड़ा रेलवे क्रॉसिंग, गायत्री मंदिर चौक और जिला अस्पताल रोड होते हुए एसबीआई बैंक चौक पहुंचेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं, बचेली, किरंदुल और दंतेवाड़ा से जगदलपुर, कोंडागांव और रायपुर जाने वाले वाहन एसबीआई बैंक चौक से जिला अस्पताल रोड, गायत्री मंदिर चौक, रेलवे क्रॉसिंग और हारम चौक गीदम होते हुए आगे जाएंगे।

यहां खड़े करने होंगे वाहन

जगदलपुर, बीजापुर और गीदम की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। वीआईपी वाहनों की पार्किंग होटल देवभोग के पीछे रहेगी। दोपहिया वाहन न्यू अग्रवाल मार्ट के बाजू में और कार सहित अन्य चारपहिया वाहन हाईस्कूल ग्राउंड में खड़े किए जा सकेंगे।

बचेली, किरंदुल और कुआकोंडा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन एसबीआई बैंक चौक से फॉरेस्ट नाका पानी टंकी की ओर जाने वाले निर्धारित मार्ग से होते हुए पूर्व मेला स्थल पर तेंदूपत्ता गोदाम के बगल में पार्क किए जाएंगे।

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को छूट

पुलिस के अनुसार, 11 से 19 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने, तय पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन नहीं रोकने की अपील की है। नवरात्रि के दौरान यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47