भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि उन्होंने INDIA ब्लॉक के सांसदों को मुलाकात नहीं कर पाने की वजह बता दी है। उन्होंने कहा कि रविवार को विपक्ष का पत्र मिला था, जिसका जवाब उन्होंने उसी रात दे दिया था। जवाब में उन्होंने मुलाकात नहीं कर पाने के कारण बताए हैं।
CJI ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि को याचिका दायर करने का अधिकार है। कोर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करेगा।
दरअसल, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJI से सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच मिलने का समय मांगा था। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे। लेकिन CJI ने मुलाकात से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा- विपक्ष अपनी मांगों को लेकर याचिका दायर कर सकता है।

















