Advertisement

दुर्ग पुलिस में DSP के पद पर पदस्थ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने 2 सप्ताह के भीतर लगातार दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया

दुर्ग पुलिस में DSP के पद पर पदस्थ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने 2 सप्ताह के भीतर लगातार दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले नीदरलैंड में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद तुर्किये इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज में भी रजत पदक अपने नाम किया। चोट से उबरने के बाद आकर्षि ने लगातार दो अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर दमदार वापसी की है।

दुर्ग पुलिस के मुताबिक, नीदरलैंड में आयोजित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आकर्षि ने डेनमार्क की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमाली शुल्ज को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने यह मुकाबला 21-15 और 21-13 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस प्रदर्शन के साथ आकर्षि ने चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता साबित की और रजत पदक हासिल किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुर्किये में भी बरकरार रखा शानदार प्रदर्शन

नीदरलैंड की प्रतियोगिता के बाद आकर्षि कश्यप ने तुर्किये इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज में हिस्सा लिया। यहां भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस दौरान आकर्षि ने तीन दिनों में पांच मैच खेले। लगातार मुकाबलों के कारण खिलाड़ियों पर शारीरिक दबाव बढ़ता है, लेकिन आकर्षि ने इस चुनौती के बीच भी अपना प्रदर्शन बनाए रखा और पदक जीतने में सफल रहीं।

अब जर्मनी में HYLO Open पर नजर

आकर्षि कश्यप का अगला लक्ष्य जर्मनी में होने वाली HYLO Open बैडमिंटन प्रतियोगिता है। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए आकर्षि 23 अक्टूबर को रवाना होंगी। नीदरलैंड और तुर्किये में लगातार दो रजत पदक जीतने के बाद अब उनकी नजर जर्मनी में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47