Advertisement

जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने शराब मांगने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया

जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने शराब मांगने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब देने से मना करने पर उसने दुकान के मैनेजर और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, घटना 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे धरमपुरा स्थित शराब दुकान की है। दुकान बंद होने के बाद मैनेजर कार्यालयीन काम कर रहा था। इसी दौरान राजा ध्रुव (34) वहां पहुंचा और बंद दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ते हुए अंदर घुस गया। दुकान बंद होने की जानकारी देने के बावजूद आरोपी ने शराब की मांग की।

शराब देने से मना करने पर उसने मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया। शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

घटना के बाद दुकान के मैनेजर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 429/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 331(4) और 119(1) में केस दर्ज कर जांच शुरू की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए और अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी राजा ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की।

इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

किसी भी आपराधिक गतिविधि, धमकी, मारपीट या असामाजिक व्यवहार की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57