Advertisement

छत्तीसगढ़ की महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया

छत्तीसगढ़ की महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है। ठग उनके नाम से लोगों को मैसेज भेजकर 32 हजार रुपए मांग रहे हैं। वहीं, उनके PA ओमप्रकाश राजवाड़े का भी वॉट्सऐप हैक कर 52 हजार रुपए की मांग की जा रही है।

दोनों मामलों में ठग UPI ब्लॉक होने की बात कही गई है। मंत्री राजवाड़े ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम का वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर ठगों ने उनके परिचितों से पैसों की डिमांड की थी।

इसके अलावा पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज का भी वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो चुका है।

केस 1 – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वॉट्सऐप हैक

मंगलवार को महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को उनके परिचित ने कॉल कर बताया कि उनके नाम से मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। कुछ देर बाद उनके PA ओमप्रकाश राजवाड़े को भी कॉल आया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप पर मदद के नाम पर 32 हजार और 52 हजार रुपए की मांग की गई। दूसरे मैसेज में UPI ब्लॉक होने का हवाला देकर ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा गया।

बार कोड स्कैन कर पैसे न भेजने की अपील

वॉट्सऐप अकाउंट हैक होने की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्मी राजवाड़े ने बयान जारी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी बार कोड को स्कैन कर पैसे न भेजें।

इसके अलावा मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल, साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

केस 2 – सांसद फूलो देवी नेताम का वॉट्सऐप हैक

23 सितंबर को साइबर ठगों ने राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से पैसों की मांग की थी। ठगों ने हैक किए गए अकाउंट से छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी उषा संतोष राठौर को मैसेज भेजकर 65 हजार रुपए मांगे थे।

उषा राठौर ने तुरंत इसकी जानकारी सांसद फूलो देवी नेताम को दी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है और सासंद ने लोगों से निजी जानकारी साझा न करने की भी अपील की थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47