Advertisement

रायपुर में साइबर ठगों ने 62 साल की महिला को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 7 लाख रुपए ठग लिए

रायपुर में साइबर ठगों ने 62 साल की महिला को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 7 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अधिकारी विक्रम सिंह बताया। उन्होंने महिला को डराया कि उनके आधार कार्ड से फर्जी बैंक खाता खोला गया है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग की रकम मिली है। आरोपियों ने गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कहकर महिला पर दबाव बनाया।

आरोपियों के डराने पर महिला ने अपनी FD तुड़वाई और RTGS के जरिए महाकाली मेटल नाम के खाते में 7 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम जमा करने के बाद भी जब महिला को अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, रीता खन्ना स्टेशन रोड स्थित सत्कार होटल गली, नर्मदापारा में रहती हैं। स्टेशन रोड पर उनका मशीन मरम्मत का कारोबार है। 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कॉल करने वाले ने खुद को NIA रायपुर का अधिकारी विक्रम सिंह बताया। उसने कहा कि महाराष्ट्र में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। साथ ही दावा किया कि उनके आधार नंबर से खोले गए फर्जी बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग की रकम मिली है।

हर आधे घंटे में फोन कर लेते थे जानकारी

आरोपियों ने महिला को वॉट्सऐप पर एक पत्र भेजा और जांच के नाम पर सत्यापन कराने को कहा। उन्होंने गलत जानकारी देने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। इस दौरान ठगों ने महिला से उनके परिवार, संपत्ति, बैंक खातों और एफडी की जानकारी ली। वे हर आधे घंटे में फोन कर जानकारी लेते और लगातार मानसिक दबाव बनाते रहे।

8 अक्टूबर को आरोपियों ने महिला की बात राकेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति से कराई। उसे वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए उसने भी गिरफ्तारी का डर दिखाया। ठगों ने जांच पूरी करने और कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर महिला को अपने निर्देश मानने के लिए मजबूर किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47