Advertisement

दुर्ग में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे राजस्थान के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

दुर्ग में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे राजस्थान के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 15.737 किलो गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। तीनों पुराने पुल के पास पुलगांव नाला स्थित हनुमान मंदिर के बगल में खड़े थे। उनके पिट्ठू बैग में गांजा रखा था और वे उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे।

मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 13 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने पुल के पास तीन युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी और जरूरी कानूनी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के बैग से गांजा मिला। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 15.737 किलो निकली। पुलिस ने तीनों मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालू राम माहिया (19), अभिमन्यु सिंह (20) और रामानंद चौधरी (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कालू राम माहिया और रामानंद चौधरी राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, अभिमन्यु सिंह राजस्थान के सीकर जिले का निवासी है।

गांजा कहां से लाए, जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि आरोपी गांजा कहां से लाए थे और इसे किसे बेचने वाले थे। इस काम में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47