कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनके साथ अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
रांका, दास और शिंदे को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद रात 3 बजे तीनों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया। आज सुबह तीनों की स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।
CJP की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह ने X पर बताया कि तीनों पर बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं। उन्हें तिहाड़ जेल भेजे जाने की संभावना है। दास और रांका को 10 अक्टूबर को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया गया था।

















