छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। आज (15 अक्टूबर) से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।
अगले दो दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। इससे पहले प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ड्राई रहा। हालांकि, राजनांदगांव जिले में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।













