Advertisement

बलरामपुर में शिक्षक को धमकाकर 10 हजार रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर दीपक यादव समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बलरामपुर में शिक्षक को धमकाकर 10 हजार रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर दीपक यादव समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हाईकोर्ट बिलासपुर से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामला पस्ता थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पस्ता क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पुटसु में पदस्थ सहायक शिक्षक और प्रभारी प्रधान पाठक रुकमण बारीक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, यूट्यूबर दीपक यादव और उसके साथियों ने अपने फाउंडेशन के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। 25 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1 बजे श्रवण यादव और सूर्या यादव स्कूल पहुंचे और बिना अनुमति वीडियो बनाने लगे।

पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी

यूट्यूबर और उसके साथियों ने शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया था। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर वीडियो को यूट्यूब और फेसबुक पर वायरल कर बदनाम करने और नौकरी से निलंबित कराने की धमकी दी गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यूट्यूबर दीपक यादव ने अन्य आरोपियों की मदद से वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। शिक्षक की शिकायत पर पस्ता थाने में पुलिस ने धारा 221, 351(2), 308(2), 356(3), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने शिक्षक और गवाहों के बयान दर्ज किए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के स्क्रीनशॉट से जुड़ी पेन ड्राइव जब्त की गई। शिक्षक की नियुक्ति और पदस्थापना से जुड़े दस्तावेज भी लिए गए।

अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद तीनों गिरफ्तार

आरोपी दीपक यादव ने हाईकोर्ट बिलासपुर में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में यूट्यूबर दीपक यादव (23), निवासी टांगरमहरी, बलरामपुर, श्रवण यादव (34), निवासी ग्राम पुटसु, थाना पस्ता और सूर्या यादव (20), निवासी बलरामपुर शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बलरामपुर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47