Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार रात गरबा कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार रात गरबा कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई। कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल को मंच से धक्का देकर उतार दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुर्ग नव निर्माण समिति की ओर से पद्मनाभपुर इलाके में गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि NSUI के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान ने गरबा कार्यक्रम से जुड़ा पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें धीरज बाकलीवाल के जरिए गरबा आयोजन और फ्री पास की जानकारी दी गई थी। इसी पोस्ट को लेकर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी।

बुधवार रात विवाद बढ़ गया। मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति पदाधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। इस दौरान एक युवक दुर्ग शहर जिला धीरज बाकलीवाल को धक्का देते हुए नजर आया। इस पूरे मामले में पुलिस ने समिति अध्यक्ष के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, NSUI जिला उपाध्यक्ष आदिल खान ने AI की मदद से गरबा कार्यक्रम का बैनर बनाया था। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर पहुंचे और विरोध जताया। आरोप है कि उन्होंने आदिल खान को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने देने की बात कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के दिन बढ़ा विवाद, हुई हाथापाई

बुधवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने मंच पर खड़े होकर गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर भाषण दिया। इसके बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने विवाद नहीं करने की बात कही।

इसके बाद वहां हंगामा बढ़ गया। धीरज बाकलीवाल ने बजरंग दल के पदाधिकारी से बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और मौके पर मौजूद लोगों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

समिति अध्यक्ष ने दर्ज कराई FIR

घटना के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष की ओर से FIR दर्ज कराई गई है। हालांकि, रिपोर्ट में किन लोगों के नाम शामिल हैं और पुलिस ने किन धाराओं में केस दर्ज किया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बातचीत में दावा किया गया कि मामले में तीन धाराएं लगाई गई हैं और तीनों जमानती हैं।

ASP बोले- CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं

इस मामले में ASP ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में गरबा कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ संगठन के लोग गरबा कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनके बीच विवाद हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47