Advertisement

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गर्भवति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के गेट के सामने बच्चे को जन्म दिया

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गर्भवति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के गेट के सामने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात ने दम तोड़ दिया, वहीं मां की हालत गंभीर है। दरअसल, परिवार बुधवार रात करीब 11 बजे महिला को गणेशपुर अस्पताल लेकर आया था, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा बंद था।

परिवार के लोग दरवाजा पीटते रहे, आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसी दौरान अस्पताल के गेट के सामने ही महिला की डिलीवरी हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर CMHO डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने पीएचसी गणेशपुर में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश पटेल और सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) प्रमिला गिरी को सस्पेंड कर दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

गणेशपुर (श्रीनगर) निवासी अनिल कुमार सारथी की गर्भवती पत्नी को बुधवार रात लेबर पेन शुरू हुआ। परिजन उसे लेकर रात करीब 11 बजे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद था और उस समय डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थे।

उन्होंने काफी देर तक आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाकर स्वास्थ्यकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। इस दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ती गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अस्पताल के गेट के सामने ही बच्चे को जन्म दिया

परिजनों के अनुसार समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने के बीच महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने ही बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार मिल जाता, तो स्थिति अलग हो सकती थी।

महिला की हालत गंभीर, रामानुजनगर में चल रहा इलाज

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और प्रसव जैसी आपात स्थिति में स्वास्थ्यकर्मियों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने विरोध प्रदर्शन कर जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47