Advertisement

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच आज शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज शुरू होगी

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच आज शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज शुरू होगी। मुकाबले से पहले भारतीय टीम की उपकप्तान शैफाली वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की तैयारी, अपनी वापसी, फिटनेस, बल्लेबाजी और उपकप्तान की जिम्मेदारी पर बात की।

उन्होंने कहा कि टीम का फोकस निडर होकर क्रिकेट खेलने और समझदारी से फैसले लेने पर है। इसे लेकर टीम में बैठकें भी हुई हैं। सभी खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता है। शैफाली ने बताया कि वह पहले भी छत्तीसगढ़ में खेल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट को नई पहचान दी है।

2025 में तीन चीजों पर किया काम, अब मिल रहा फायदा

उपकप्तान शैफाली ने बताया कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने अपनी कमियों को समझने के लिए अपने खेल का एनालिसिस किया। इस दौरान उनका फोकस निरंतरता, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर रहा।उन्होंने कहा कि 2025 में इन तीनों चीजों पर मेहनत की, जिसका फायदा अब प्रदर्शन में दिख रहा है। वह हर दिन कुछ नया सीखने और अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।

2021 से हरियाणा के लिए कर रही हूं गेंदबाजी

शैफाली ने कहा कि गेंदबाजी उनके लिए नई बात नहीं है। वह 2021 से हरियाणा की टीम के लिए गेंदबाजी कर रही हैं। तभी से उन्होंने खुद को इस तरह तैयार करना शुरू कर दिया था कि भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी का मौका मिलने पर वह मानसिक रूप से तैयार रहें।

उपकप्तान का पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शैफाली ने कहा कि वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर चुकी हैं, इसलिए उन्हें नेतृत्व का अनुभव है। उनके मुताबिक, उपकप्तान होना सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्हें टीम के हर खिलाड़ी का ध्यान रखने, उसे सहज महसूस कराने और कप्तान की मदद करने की जिम्मेदारी निभानी है, ताकि सभी खिलाड़ी अच्छे मानसिक माहौल में खेल सकें।

हरमनप्रीत ने महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाया

पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की तारीफ करते हुए शैफाली ने कहा कि महिला क्रिकेट को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि टीम टी-20 में निडर होकर खेलने के साथ समझदारी से फैसले लेने पर भी जोर दे रही है।

टीम का लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी तक खेलने के इस अंदाज को और बेहतर करना है।

बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने की तैयारी

शैफाली ने कहा कि टीम हर मैच में अलग-अलग परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार कर रही है। टीम पहले बल्लेबाजी करने के साथ लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में भी खुद को परखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि टीम हर मुकाबले से कुछ नया सीखने और अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रही है।

नेट प्रैक्टिस में मैच जैसे हालात बनाती हूं

शैफाली ने अपनी बल्लेबाजी की तैयारी पर कहा कि विरोधी टीमें उनके खिलाफ पूरी तैयारी से उतरती हैं। इसलिए वह नेट प्रैक्टिस में अलग-अलग परिस्थितियों में बल्लेबाजी का अभ्यास करती हैं। अगर किसी दिन छक्के लगाने में परेशानी होती है, तो वह जमीन पर शॉट खेलने का अभ्यास करती हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47