Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवती ने छत्तीसगढ़ी में सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और भाई समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

युवती ने नोट में युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है। युवती दुर्ग के एक प्राइवेट संस्थान में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले करीब 2 महीने से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। पहले भी जेल जा चुका है।

घटना के दिन युवती घर में अकेली थी। ड्यूटी से लौटे भाई ने दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी की मदद से अंदर जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और मोबाइल में मौजूद मैसेज और तस्वीरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुसाइड नोट में लिखा- मरना नहीं चाहती थी

युवती ने अपने सुसाइड नोट में मां और परिवार के अन्य सदस्यों से माफी मांगी है। उसने लिखा कि एक युवक ने उसे भरोसे में लिया और फिर उसके साथ गलत किया। सुसाइड नोट में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसने युवक से बातचीत बंद कर और उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो वह उसे धमकाने लगा।

उसने लिखा कि युवक पुलिस में अपनी पहचान होने और जेल जाने पर जल्द बाहर आ जाने की बात कहकर डराता था। उसने परिवार के सदस्यों, भाई को मारने की धमकी देने का भी जिक्र किया है। युवती ने अपने नोट में कहा कि वह मरना नहीं चाहती थी, लेकिन प्रताड़ना से परेशान होकर उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सुसाइड नोट में युवती ने युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है। उसने परिवार से मोबाइल में मौजूद मैसेज और गैलरी में रखी तस्वीरें देखने को भी कहा है। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47