Advertisement

Rashifal 04 August 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. यहां पढ़िए

Rashifal 04 August 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. यहां पढ़िए

मेष: गणेशजी कहते हैं कि बुधवार का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकती है और मन प्रसन्न रहेगा. चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ा सकता है.

वृषभ: बुधवार को आप परिवार के लोगों के लिए अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे. छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.

मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि बुधवार का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. साथ ही इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

कर्क : बुधवार को आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. भाग्य आपका साथ देगा और तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्मानित व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें और किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे.

कन्या: बुधवार को भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको मिल सकती है. आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुला: गणेशजी कहते हैं कि घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट या रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

वृश्चिक: बुधवार को दूसरे आप से क्या कह रहे हैं इसे सुनें. अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें और जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे. बुधवार को आप कोई दान-पुण्य कर सकते हैं.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बितायेंगे. रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा.

मकर: बुधवार को दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है और छात्रों को विशेषज्ञ-शिक्षकों से मदद मिलेगी.

कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे.

मीन: बुधवार आपके लिए कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी और लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47