Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से सप्रे स्कूल परिसर में संचालित वाणी वाचन केंद्र (विशेष स्कूल) में शनिवार को दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं के लिए गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से सप्रे स्कूल परिसर में संचालित वाणी वाचन केंद्र (विशेष स्कूल) में शनिवार को दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं के लिए गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें बच्चों और उनकी माताओं को गरबा के माध्यम से त्योहार की खुशियां मनाने का अवसर मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरों के साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के जरिए बच्चों और उनकी माताओं के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।

कन्या भोज का भी आयोजन

कार्यक्रम में कन्या पूजन कर कन्याओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही कन्या भोज का आयोजन भी होगा। परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं को त्योहार की परंपराओं से जोड़ने और उनके साथ खुशियां साझा करने का प्रयास किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47