Advertisement

महासमुंद जिले के सरकारी स्कूल परिसर में पेड़ से बंधे झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत हो गई

महासमुंद जिले के सरकारी स्कूल परिसर में पेड़ से बंधे झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत हो गई। बसना विकासखंड के मुड़ीडीह शासकीय प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि छात्र तरुण चौहान (10) समय से पहले स्कूल पहुंचा था।

वह रस्सी के झूले में खेल रहा था, तभी उसका गला रस्सी में फंस गया। घटना के समय स्कूल परिसर में कोई शिक्षक या अन्य जिम्मेदार मौजूद नहीं था। मामले की गंभीरता तो देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को सस्पेंड कर दिया है।

महिलाओं ने बच्चे को रस्सी से लटका देखा

जानकारी के मुताबिक तरुण स्कूल समय से पहले परिसर में पहुंच गया था। स्कूल परिसर में एक पेड़ पर रस्सी बंधी हुई थी, जिस पर बच्चे झूला झूलने के साथ उल्टा लटककर भी खेलते थे। इसी दौरान तरुण का गला रस्सी में फंस गया। कुछ महिलाएं स्कूल परिसर पहुंचीं तो उन्होंने बच्चे को रस्सी से लटका देखा। उन्होंने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना की सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम है

घटना के वक्त स्कूल में कोई मौजूद नहीं था

भंवरपुर चौकी प्रभारी अनंजना चंद्रा ने बताया कि घटना सुबह की है। छात्र जब खेल रहा था, उस समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान खेलते हुए रस्सी उसके गले में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने स्कूल के प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच में दोनों शिक्षक दोषी पाए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47