दिल्ली पुलिस ने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह 6 बजे रिहा कर दिया है। पुलिस ने उन्हें 12 घंटे हिरासत में रखा। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दीपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 का मामला दर्ज है। उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट SEM कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने 16 अक्टूबर की शाम को तिरंगा मार्च के दौरान नेहा बोरा और एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया था।
अभिजीत दीपके को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है।

















