Advertisement

सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर की पहल पर पहली बार तीन दिवसीय गरबा-डांडिया आयोजन किया गया

सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर की पहल पर पहली बार तीन दिवसीय गरबा-डांडिया आयोजन किया गया। इसमें लंबे समय से नक्सल मोर्चे पर तैनात महिला कमांडो और दुर्गा फाइटर की महिला जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ शहीद परिवारों की महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया।

वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच गरबा-डांडिया की धूम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच ड्यूटी निभाने वाली महिला जवानों ने गरबा-डांडिया की धुन पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। तीन दिनों तक चले आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने बढ़ाया महिलाओं का उत्साह

आयोजन में सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह, कलेक्टर अमित कुमार, एसपी मयंक गुर्जर, मलकानगिरी एसपी विनोद पाटिल, एएसपी रोहित शाह, एएसपी मनोज तिर्की, एसडीओ वन विभाग परख सारडा और रक्षित केंद्र अधिकारी रवि उपाध्याय अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिला प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन से पुलिस परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव भी मजबूत हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47