Advertisement

कोरबा के सोनालिया फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय नगर निगम की मेन पाइपलाइन टूट गई

कोरबा के सोनालिया फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय नगर निगम की मेन पाइपलाइन टूट गई। पाइप फटने से पानी गड्ढे में भरने लगा। इसके बाद शहर के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित हो गई।

पाइपलाइन टूटने से संजय नगर, मोती सागर पारा समेत 3-4 वार्डों में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई प्रभावित है। वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद सुफल दास महंत ने बताया कि फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण के दौरान काम कर रही कंपनी ने नगर निगम की मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इससे वार्डों में जल आपूर्ति बाधित हो गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुफल दास महंत ने बताया कि त्योहार के दिन चल रहे हैं। इसके बावजूद वार्डों में पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। लोग आसपास के बोर, हैंडपंप और पुराने कुओं से पानी जुटा रहे हैं। त्योहार के समय पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करानी चाहिए। निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरती जानी चाहिए थी, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

जल्द मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल करने की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी नहीं आने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोग आसपास के हैंडपंप और दूसरे लोगों के घरों से पानी लाने को मजबूर हैं। लोगों ने इसे निर्माण कार्य में लापरवाही बताते हुए निगम प्रशासन से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47