Advertisement

मनेन्द्रगढ़ में नवरात्रि, गरबा और दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

मनेन्द्रगढ़ में नवरात्रि, गरबा और दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी रत्ना सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड और दुर्गा पंडालों का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।

सप्तमी से नवमी तक वाहनों पर रहेगी रोक

सप्तमी से नवमी तक शाम के समय शहर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए शहर के बाहर ही वाहनों को रोकने का फैसला लिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसपी ने दुर्गा पंडाल संचालकों से चर्चा कर आयोजन स्थलों पर आग बुझाने वाले यंत्र रखने, माइक से अनाउंसमेंट करने और स्वयंसेवकों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसके लिए दुर्गा समितियों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा।

चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस

एडिशनल एसपी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की चौक-चौराहों पर तैनाती रहेगी। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी, ताकि भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47