Advertisement

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गायों के कटे सिर मिलने के मामले का पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गायों के कटे सिर मिलने के मामले का पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का सहयोग करने वाली उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी सहित गौ मांस खरीदने और बेचने में सहयोग करने वाले कुल 11 लोगों को अरेस्ट किया है।

पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। वहीं, कोर्ट से बाहर निकलते समय नाराज लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। उनके ऊपर स्याही भी फेंके गए।

दरअसल, गौरी नगर में दो जगहों पर गायों के कटे सिर मिले थे। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम ऊर्फ कनवा को गिरफ्तार किया है। जो मूलतः नागपुर का रहने वाला है। गौरी नगर में किराए के मकान में कुछ समय से रह रहा है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अब्दुल ने आधी रात घुमंतू मवेशियों को निशाना बनाया। उसे तालाब की ओर हांकते ले गया। वहां गाय को हलाल करने के बाद शरीर के हिस्से को घर लाया। मांस को छोटे टुकड़े बनाने में उसकी पत्नी अंजुम बेगम और नाबालिग बेटी ने भी सहयोग किया।

घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। रविवार दोपहर बड़ी संख्या में वार्डवासी जुट गए। उन्होंने आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया सूचना थी कि अवैध अतिक्रमण कर कथित तौर पर गौ-मांस बेचा रहा है। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानिए क्या है पूरा मामला ?

12 अक्टूबर को निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास और 14 अक्टूबर को गौरीनगर के शीतला तालाब के पास गाय का कटा सिर मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर जुट गए।

उन्होंने मानव मंदिर चौक पर गाय के कटे सिर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद नाराज लोगों और वार्डवासियों ने कोतवाली थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी थाने के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

गौरी नगर के पार्षद हफीज खान भी मामले की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। नवरात्रि के दौरान हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

इसमें देर रात कुछ संदिग्ध लोग सड़क पर बैठे मवेशियों को अपने साथ ले जाते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गौरीनगर के रहने वाले अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी और बेटी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47