Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 3 साल की बच्ची को पड़ोसी युवक जबरन उठाकर अपने साथ ले जा रहा था

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 3 साल की बच्ची को पड़ोसी युवक जबरन उठाकर अपने साथ ले जा रहा था। बच्ची की दादी ने युवक को रोकने की कोशिश की, तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजकुमारी यादव (56) की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रशांत शुक्ला (26) पुरानी रंजिश के चलते बच्ची को मारने की नीयत से ले जाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

17 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे प्रशांत शुक्ला पड़ोस के घर में खेल रही 3 साल की बच्ची को धारदार हथियार के साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। बच्ची की मां और दादी राजकुमारी यादव ने उसे देख लिया और रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान आरोपी ने राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू के वार से महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। परिजन उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुरानी रंजिश में हमले का आरोप

पुलिस के अनुसार परिवार मजदूरी करके घर चलाता है। आरोपी युवक पड़ोसी है। किसी न किसी बात को लेकर परिवार से विवाद होते रहता था। इसी रंजिश के चलते बच्ची को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसे ले जाने का प्रयास किया था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर में चाकूबाजी की 3 और घटनाएं

तोरवा: पत्नी के रिश्तेदार के साथ चले जाने से नाराज पति ने उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मंदिर चौक: दो गुटों के बीच विवाद में एक व्यक्ति पर नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

सिरगिट्टी: गुरुद्वारे के पास रुपए के लेनदेन को लेकर एक ग्राहक ने जलेबी काटने वाले चाकू से दुकान मालिक पर हमला कर दिया। घायल दुकानदार को सिम्स में भर्ती कराया गया। इस मामले में भी खबर लिखे जाने तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47