Advertisement

कोरबा में रावण दहन और आने वाले त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की

कोरबा में रावण दहन और आने वाले त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने दो दिन में 13 लोगों पर कार्रवाई की।

इनमें से 7 लोगों को शांति भंग करने की आशंका में गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा लंबे समय से फरार एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुंडा-बदमाशों और आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 18 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान शहबाज अली उर्फ बुट्टू उर्फ गोलू (28), अनुराग कुमार खुटे (20), दीपक सोनवानी (21), मोहन केवट (42), विशाल दास (29), छोटू यादव (38) और सूरज दास महंत (22) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी कोरबा के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार

पुलिस ने चेक बाउंस से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सुखलाल यादव (48), निवासी रामसागर पारा, को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोरबा में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत मामला चल रहा है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।

कोरबा पुलिस ने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि हुड़दंग, मारपीट, शराब पीकर गाली-गलौज या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57