Advertisement

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने सोमवार सुबह 10:30 बजे तीन आरोपियों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से हिरासत में लिया

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने सोमवार सुबह 10:30 बजे तीन आरोपियों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से हिरासत में लिया।

एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘तीनों जयपुर से दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थे। मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट में ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया।’

राजस्थान पुलिस ने बताया कि लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। 3 संदिग्धों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुंबई पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। यह बाइक बरामद हो गई है।

टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। टाइगर की कार पर शाम 7 बजे 3 लोगों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। 4 साल में सलमान खान समेत 8 सेलिब्रेटीज पर अटैक हो चुका है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57