Advertisement

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गौ-हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गौ-हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। मामले में गौ-मांस खरीदने वाली 2 महिलाओं को भी अरेस्ट किया गया है।

दरअसल, घटना के बाद मुख्य आरोपी एजाज अहमद (39) फरार हो गया था। वह मूल रूप से नागपुर का रहने वाला है। पुलिस ने तलाश के बाद रविवार को उसे उसके गृह नगर नागपुर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा गौरीनगर में रहने वाली खैरून निशा (60) और नसीमा बेगम (57) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

दोनों ने गौ-मांस खरीदने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बता दें कि शनिवार को राजनांदगांव पुलिस ने इस मामले में अब्दुल कलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी, नाबालिग बेटी और गोमांस खरीदने-बेचने में सहयोग करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से बाहर निकलते समय नाराज लोगों ने आरोपियों की पिटाई की थी और उन पर स्याही भी फेंकी थी।इसके अलावा जशपुर जिले में भी पुलिस ने 50 किलो गौमांस बरामद किया है। कांसाबेल पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों के पास से लोहे का गड़ासा, गौवंश का सिर, 4 पैर, चमड़ी, पूंछ सहित अन्य अवशेष और मांस काटने में इस्तेमाल लकड़ी का गुटका जब्त किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57