Advertisement

बिलासपुर में पुलिस मैदान सहित 9 प्रमुख जगहों पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई

बिलासपुर में पुलिस मैदान सहित 9 प्रमुख जगहों पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कहीं 65 फीट तो कहीं 71 फीट के रावण का दहन होगा। आयोजनों में श्रीराम परिवार की झांकी, राम-रावण युद्ध और एक घंटे तक आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

नूतन चौक सरकंडा में 71 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। रेलवे के एनईआई ग्राउंड में हिंदुस्तानी सेवा समाज 76वीं बार, जबकि पुराना बस स्टैंड और नूतन चौक पर 51वें वर्ष दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। प्रमुख आयोजनों में शाम 6 से रात 8 बजे के बीच रावण दहन होगा।

साइंस कॉलेज मैदान में इस बार भी रावण दहन को लेकर विवाद है। नगर निगम 24 लाख रुपए खर्च कर यहां सरकारी आयोजन करा रहा है। इसके विरोध में अरपांचल लोकमंच ने भी इसी मैदान में रावण दहन करने की घोषणा की है।

शहर के बाजारों में छोटे-बड़े रावण के पुतलों की खूब बिक्री हुई। गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और बुधवारी बाजार में 200 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक के पुतले बिके। कारीगरों ने 15 से 25 हजार रुपए कीमत के पुतले भी ऑर्डर पर तैयार किए हैं। इन्हें अलग-अलग मोहल्लों के आयोजनों के लिए बनाया गया है।

वहीं, बड़े आयोजनों के लिए सोमवार को ही शहर के प्रमुख मैदानों में रावण के पुतले खड़े कर दिए गए। आयोजकों ने मंच, साज-सज्जा और आतिशबाजी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शाम होते ही रावण दहन देखने के लिए परिवारों के साथ लोगों की भीड़ जुटने लगेगी।

शोभायात्रा और आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र

रावण दहन से पहले शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की जीवंत झांकियां शामिल रहेंगी। पुलिस मैदान में होने वाले रावण दहन के लिए तिलकनगर स्थित राम मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी होगी। आसमान में सतरंगी पटाखों की छटा देखने को मिलेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानिए शहर में कहां-कहां होगा रावण दहन

रेलवे NEI ग्राउंड में जलेगा 65 फीट का रावण

हिंदुस्तानी सेवा समाज इस बार 76वां दशहरा उत्सव मनाएगा। रामलीला और राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद शाम 6 बजे अतिथि रावण दहन करेंगे। इसके बाद करीब एक घंटे तक आतिशबाजी होगी।

कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, महापौर पूजा विधानी, मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, छत्तीसगढ़ लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया और शांभवी फाउंडेशन के संचालक मुकेश अग्रवाल शामिल होंगे।

नगर निगम पुलिस मैदान में जलाएगा 60 फीट का रावण

नगर निगम की ओर से पुलिस मैदान में शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा। श्रीराम परिवार की झांकी के बाद रिमोट से रावण का दहन होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और करीब एक घंटे तक आतिशबाजी की जाएगी। आयोजन में विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी सहित शहर के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

तोखन साहू साइंस कॉलेज मैदान में करेंगे रावण दहन

साइंस कॉलेज मैदान में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रावण दहन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे। रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और करीब एक घंटे तक आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान भगवान श्रीराम की झांकी भी निकाली जाएगी।

पुराना बस स्टैंड पर जलेगा 65 फीट का रावण

हनुमान मंदिर चौक स्थित मैदान में दशहरा उत्सव समिति 51वें वर्ष का आयोजन करेगी। यहां श्रीराम दरबार की झांकी, राम-रावण युद्ध का मंचन और आतिशबाजी होगी। विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी शाम 7 बजे रावण दहन करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57