Advertisement

देशभर में आज दशहरा मनाया जाएगा। इंदौर में 111 फीट, कोटा और भोपाल में 105-105 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा

देशभर में आज दशहरा मनाया जाएगा। इंदौर में 111 फीट, कोटा और भोपाल में 105-105 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। रायपुर और उज्जैन में 101-101 फीट के पुतले जलाए जाएंगे। दिल्ली में रावण के साथ 30 फीट ऊंचा कॉकरोच भी जलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

देश में रावण दहन की परंपरा 200 साल से भी पुरानी है। मान्यता है कि 17वीं शताब्दी में तुलसीदास के शिष्य मेघा भगत ने वाराणसी में रामलीला शुरू की थी। हालांकि, ऐतिहासिक प्रमाण 1834 के ब्रिटिश कलाकार जेम्स प्रिन्सेप के एक चित्र में मिलता है।

इसमें रामनगर में बनारस के राजा के सामने रामलीला का आयोजन और रावण दहन को दिखाया गया है। यह चित्र लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में मौजूद है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57