Advertisement

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रावण दहन होगा

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे के बाद जलेगा। यहां शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी होगी।

इसे देखने के लिए करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। आयोजन स्थल पर पेयजल, रोशनी, मोबाइल शौचालय, प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। वहीं, रावणभाठा में भी शाम करीब 7 बजे रावण दहन होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बिलासपुर में पुलिस मैदान समेत 9 प्रमुख जगहों पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां 65 से 71 फीट तक ऊंचे रावण के पुतले जलाए जाएंगे। प्रमुख आयोजन स्थलों पर शाम 6 से रात 8 बजे के बीच रावण दहन होगा। वहीं, जगदलपुर में रावण दहन की परंपरा नहीं है। यहां 75 दिनों तक बस्तर दशहरा चलता है, लेकिन रावण नहीं जलाया जाता।

बिलासपुर में 9 प्रमुख जगहों पर होगा रावण दहन

बिलासपुर में पुलिस मैदान सहित 9 प्रमुख जगहों पर रावण दहन होगा। शाम 6 से रात 8 बजे के बीच रावण दहन किया जाएगा। आयोजनों में श्रीराम परिवार की झांकी, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57