Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोका गया

आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोका गया।

AAP के मुताबिक, पेरिस से लौटने के बाद अधिकारियों ने मान पर 50 हजार रुपए का चालान भी काटा। अधिकारियों ने इसके पीछे ऊपर से बहुत दबाव होने की बात कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पार्टी ने यह नहीं बताया कि मान को क्यों रोका गया और चालान किस वजह से काटा गया। पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र की ओर से मान की विदेश यात्राओं की अनुमति बार-बार रोकने से जोड़ा।

मान पेरिस में 17 से 21 अक्टूबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रेड एग्जिबिशन SIAL पेरिस 2026 में शामिल हुए थे। वे पंजाब सरकार की उस याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की अनुमति के बाद पेरिस गए थे, जिसमें केंद्र के मनमाने फैसले को चुनौती दी गई थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57