Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल फ्रेंड ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर बॉयफ्रेंड बनकर शादी का वादा किया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल फ्रेंड ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर बॉयफ्रेंड बनकर शादी का वादा किया। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया। प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन की दवा खिला दी। इसके अलावा बॉयफ्रेंड ने जरूरत बताकर गर्लफ्रेंड से पैसे और सोने के गहने भी ले लिए।

गर्लफ्रेंड का आरोप है कि अब बॉयफ्रेंड शादी करने से इनकार कर रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, जांजगीर जिले की रहने वाली 22 साल की युवती सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। वह यहां एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती मंगला के अभिषेक विहार फेस-1 निवासी विशाल पुरी गोस्वामी को बचपन से जानती थी। दोनों स्कूल फ्रेंड थे। जुलाई 2025 में विशाल ने ही युवती को किराए का मकान दिलाया था।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि विशाल ने पहले उससे दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार कर शादी करने का वादा किया। वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। अगस्त 2025 में एक रात उसकी सहेली घर पर नहीं थी, तभी रात करीब 10 बजे विशाल पुरी उससे मिलने पहुंचा। इस दौरान उसने रेप किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वीडियो वायरल करने की धमकी दी

गर्लफ्रेंड का आरोप है कि विशाल पुरी ने मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भी उसका यौन शोषण करता रहा।

गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उससे समय-समय पर पैसे मांगता था। उसने उसे पैसे देने के साथ अपनी सोने की चेन भी रखने के लिए दी थी। मांगने पर आरोपी ने चेन वापस नहीं की।

पीड़िता के मुताबिक, लगातार शारीरिक संबंध बनाने से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने बाद में शादी करने की बात कही और उसे गर्भपात की दवा लाकर खिला दी। जब उसने दोबारा शादी की बात कही, तो वह मुकर गया।

परेशान पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां सोने की चेन वापस मांगने आरोपी के घर पहुंची। वहां आरोपी ने विवाद किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विशाल पुरी गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57