Advertisement

सरगुजा के ग्राम केपी में दशहरे की रात नशे में धुत पति ने डंडे और एस्बेस्टर शीट के टुकड़े से पत्नी की पिटाई कर दी

सरगुजा के ग्राम केपी में दशहरे की रात नशे में धुत पति ने डंडे और एस्बेस्टर शीट के टुकड़े से पत्नी की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम ने शव को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम केपी में बीती रात आलोक गिरी नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस दौरान उसका पत्नी मानमती से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आलोक ने डंडे और एस्बेस्टर शीट के टुकड़े से मानमती की पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से मानमती बेहोश होकर गिर गई।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत, पति फरार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

घटना की सूचना रात करीब 12 बजे डायल 112 की टीम को मिली। टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मानमती को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पति आलोक गिरी फरार है।

परिजनों के मुताबिक, आलोक गिरी और मानमती की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। आलोक पहले भी दो बार नशे की हालत में पत्नी से मारपीट कर चुका था। इसके बाद मानमती अपने मायके चली गई थी। कुछ महीने पहले आलोक उसे समझाकर वापस घर ले आया था।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस बुधवार सुबह केपी गांव पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57