Advertisement

रायपुर के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई

रायपुर के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे के बाल खींचते, धक्का-मुक्की करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन विवाद के बीच लोग उनसे भी उलझते दिखाई दिए।जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच हाथापाई होती दिख रही है। कुछ दृश्यों में पुलिसकर्मियों के सामने ही लोग एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल

घटना के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना में किसी के घायल होने और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57