Advertisement

बिलासपुर में साइबर ठगों ने SECL के रिटायर्ड कर्मचारी का मोबाइल हैक लिया, जिसके बाद क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट पर खरीदी की

बिलासपुर में साइबर ठगों ने SECL के रिटायर्ड कर्मचारी का मोबाइल हैक लिया, जिसके बाद क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट पर खरीदी की। इसके बाद उनके बचत खाते में जमा कर ट्रांसफर कर दिए। इस तरह से उनके अकाउंट से 1.39 लाख रुपए गायब कर दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। राजकिशोर नगर के कल्याण बाग निवासी भक्तिमय चौधरी (66) SECL के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे अनजान व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इस दौरान उनका मोबाइल ऑपरेट नहीं हो रहा था।

बैंक खाते से कट गए 1.39 लाख

शाम करीब 6 बजे रिटायर्ड रेलकर्मी ने अपने बैंक का मोबाइल ऐप चेक किया। तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से दो बार में 65 हजार रुपए और 73 हजार रुपए निकाले गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

साइबर थाने में शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित रिटायर्ड रेलकर्मी ने उसी रात साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद उनके खाते में पैसे वापस नहीं आए। अगले दिन वे बैंक और तारबाहर स्थित साइबर क्राइम ब्रांच पहुंचे। वहां उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया।

साइबर सेल की जांच में पता चला कि बचत खाते से निकाली गई रकम पहले उनके क्रेडिट कार्ड में जमा की गई। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 40,918 रुपए, 65 हजार रुपए और 32 हजार रुपए के तीन ट्रांजेक्शन किए गए। इन ट्रांजेक्शन के जरिए फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड को भुगतान किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57