Advertisement

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 25 यात्री घायल हुए हैं। ड्राइवर समेत 15 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

15 घायलों को बेहतर इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया है। बाकी 10 घायलों का इलाज केल्हारी में चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि, बस के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। गुरुवार को बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे सेमरमथानी मोड़ के पास ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

25 यात्री घायल, 15 को किया गया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 25 घायलों में से 15 को बेहतर इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

अस्पताल में डॉक्टर और नर्स घायल महिला को सीपीआर देते हुए दिखाई दिए। वहीं, 10 घायलों का केल्हारी में इलाज जारी है। ड्राइवर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, बस के अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57