Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 2 दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे हैं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 2 दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे हैं। गुरुवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच उतरने के बाद वे कोनी स्थित सरस्वती आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां वे संघ के बौद्धिक वर्ग और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवाओं को संगठन से जुड़ने और सामाजिक कामों में भाग लेने के टिप्स दे सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक मोहन भागवत गोंडवाना एक्सप्रेस से शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचने वाले थे। लेकिन वे इंटरसिटी एक्सप्रेस से तय समय से पहले बिलासपुर पहुंचे। कल 23 अक्टूबर को प्रांत कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें छत्तीसगढ़ में संघ के प्रांत प्रमुख का पद समाप्त करने पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।

कोनी में बौद्धिक वर्ग में संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित अन्य आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. भागवत देश और समाज से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही भविष्य की रूपरेखा पर मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद एक दौर की बैठक होगी।

ABVP और BJYM के युवाओं को दे सकते हैं टिप्स

बताया जा रहा है कि देश में युवाओं के आंदोलनों को देखते हुए RSS आने वाले समय में 40 साल से कम उम्र के लोगों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत RSS के साथ-साथ अन्य आनुषंगिक संगठनों में भी युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संघ के वर्गों की तरह अलग-अलग गतिविधियों के जरिए युवाओं को जोड़ने की योजना है। ऐसे में मोहन भागवत संघ से जुड़े युवा संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के युवाओं को टिप्स दे सकते हैं।

कोनी में बौद्धिक वर्ग में संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित अन्य आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. भागवत देश और समाज से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही भविष्य की रूपरेखा पर मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद एक दौर की बैठक होगी।

ABVP और BJYM के युवाओं को दे सकते हैं टिप्स

बताया जा रहा है कि देश में युवाओं के आंदोलनों को देखते हुए RSS आने वाले समय में 40 साल से कम उम्र के लोगों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत RSS के साथ-साथ अन्य आनुषंगिक संगठनों में भी युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य है।

संघ के वर्गों की तरह अलग-अलग गतिविधियों के जरिए युवाओं को जोड़ने की योजना है। ऐसे में मोहन भागवत संघ से जुड़े युवा संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के युवाओं को टिप्स दे सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57