Advertisement

सरगुजा जिले के ग्राम केपी में दशहरा की रात युवक ने शराब के नशे में पत्नी की डंडे, पाइप से बेदम पीटा, जिससे पत्नी की मौत हो गई

सरगुजा जिले के ग्राम केपी में दशहरा की रात युवक ने शराब के नशे में पत्नी की डंडे, पाइप से बेदम पीटा, जिससे पत्नी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी पत्नी से मारपीट करता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर, दशहरा की रात ग्राम केपी में बसंत गिरी के घर के सामने डीजे बजाकर गांव के लोग नाच गा रहे थे। वहां केपी बाबापारा निवासी आलोक गिरी (36 वर्ष) अपनी पत्नी मानमती (32 वर्ष) के साथ गया हुआ था।

डीजे में नाचने के दौरान घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद होने पर आरोपी आलोक गिरी ने वहीं पर मानमती की पिटाई कर दी और उससे विवाद करते हुए घर के सामने पहुंचा।

पीट-पीटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आलोक गिरी अपनी पत्नी के साथ घर के सामने पहुंचा, जहां उसने बच्चों के सामने ही लोहे के पाइप और लकड़ी के डंडे से मानमती से मारपीट की। जब वह बेहोश होकर गिर गई तो आलोक गिरी ने एसबेस्टस सीट उसके सिर पर पटक दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को मॉर्च्युरी भेजा। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था।

कोतवाली पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी आलोक गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57