Advertisement

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बस्तर संभाग के साथ ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बस्तर संभाग के साथ ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। रात के तापमान में गिरावट के साथ मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। हालांकि, मैदानी इलाकों में दिन के समय अब भी गर्मी बनी हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। यानी आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57