Advertisement

रायपुर के जय स्तंभ चौक पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया

रायपुर के जय स्तंभ चौक पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक गुरुवार को चौक स्थित ICICI बैंक के सामने हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलने पर गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया है। उसके खिलाफ गोलबाजार थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक ने अपना नाम आदित्य दास मानिकपुरी बताया। वह बोरिया खुर्द, शास्त्री नगर क्षेत्र, टिकरापारा, रायपुर का निवासी है। उसके पिता का नाम टुकेश दास मानिकपुरी है।

कार्रवाई का विवरण

स्थान: जय स्तंभ चौक, ICICI बैंक के सामने

तारीख: 22 अक्टूबर 2026

आरोपी: आदित्य दास मानिकपुरी, उम्र 18 साल

जब्ती: स्टील का धारदार चाकू

केस: अपराध क्रमांक 153/26, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57