Advertisement

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पति ने घुमाने के बहाने पत्नी को ले जाकर नदी में धकेल दिया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पति ने घुमाने के बहाने पत्नी को ले जाकर नदी में धकेल दिया। मयूर मेश्राम (24) और नीलम (21) की शादी को डेढ़ साल हुए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नीलम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, वह हमेशा कच-कच करती थी, इससे तंग आकर वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था।

21 अक्टूबर की रात वह नीलम को शिवनाथ नदी के पुल पर ले गया। वहां दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने उसे पुल से नीचे धकेल दिया। अगले दिन सुबह नीलम का शव मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घुमाने के बहाने घर से ले गया, नदी में धकेला

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम अपनी पत्नी नीलम को बाइक से घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था। दोनों शिवनाथ नदी के पुल के पास पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मयूर ने नीलम को नदी में धक्का दे दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नदी में गिरने के बाद नीलम गहरे पानी में चली गई। घटना की जानकारी परिवार वालों तक पहुंची, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई, लेकिन रात के अंधेरे के कारण उसका पता नहीं चल सका।

अगले दिन सुबह मिला शव

रात में तलाश के बावजूद नीलम का कोई सुराग नहीं मिलने पर अगली सुबह फिर से खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद सुबह करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नदी से नीलम का शव बरामद किया। मृतका के परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था पति

मृतका के परिजनों के अनुसार, नीलम और मयूर के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। उनकी शादी को डेढ़ साल हुए थे। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, इसलिए वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57