Advertisement

जांजगीर-चांपा के बुधवारी बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों के मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चांपा के बुधवारी बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों के मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 14 हजार 500 रुपए बताई गई है। इस मामले में कोतवाली थाने में मोबाइल चोरी के 4 केस दर्ज हैं।

बाजार में सब्जी खरीदते समय चोरी हुए मोबाइल

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को पुराना मदन पेट्रोल पंप के सामने के रहने वाले धनंजय कुमार शुक्ला ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे बुधवारी बाजार में सब्जी खरीदते समय उनका सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल चोरी हो गया।

इसके बाद शिवनारायण सोनी निवासी जांजगीर, प्रमोद कुमार तिवारी निवासी तागा, थाना मुलमुला और संतोष कुमार कश्यप निवासी सलखन, थाना शिवरीनारायण ने भी मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। चारों शिकायतों पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नैला रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी

बाजार में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें मिलने के बाद साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को नैला रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन महतो निवासी बाबूपुर, थाना तीनपहाड़, जिला साहेबगंज, झारखंड बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ जांजगीर के साप्ताहिक बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। उसके पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

25 से 30 दिन से चांपा में रह रहा था आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले 25 से 30 दिनों से चांपा में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह अपने साथियों के साथ आसपास के जिलों के बाजारों और दूसरे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के मोबाइल चोरी करता था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57