Advertisement

रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक घायल हुए हैं

रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक घायल हुए हैं। डीडी नगर थाना क्षेत्र के कुशालपुर में पेट्रोल पंप के पास 5 से 6 युवकों ने रूपांशों यादव पर चाकू से हमला कर दिया। उसे 6 से 7 बार चाकू मारने की जानकारी सामने आई है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, सड्डू के सेक्टर-8 में स्कूटी सवार दो युवकों ने बाइक से जा रहे तीन दोस्तों का रास्ता रोककर चाकू से हमला किया। इसमें एस. रवि और संदीप मौर्य घायल हो गए। रवि के पेट में चाकू लगा है और उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कुशालपुर पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11 बजे हुई घटना में घायल रूपांशों यादव डगनिया पानी टंकी के पास का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 से 6 युवकों ने उसे घेरकर चाकू से कई वार किए। उसके सीने, कंधे, पैर और कमर के नीचे चोटें आई हैं।घायल को गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सड्डू में स्कूटी अड़ाकर रोका, फिर चाकू से हमला

दूसरी घटना 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू सेक्टर-8 में डॉक्टर बीआर भगत के घर के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, संदीप मौर्य अपने दोस्तों मनीष चौधरी और एस. रवि के साथ बाइक से लौट रहा था। तभी सफेद स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक के सामने स्कूटी अड़ाकर रास्ता रोक दिया।

आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू की और एक ने मनीष को मुक्का मार दिया। इसके बाद सफेद शर्ट-पैंट पहने युवक ने चाकू निकालकर रवि के पेट में वार किया। बीच-बचाव करने पहुंचे संदीप को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए।

दोनों मामलों में जांच जारी

सड्डू की घटना में विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुशालपुर की घटना में हमलावरों की पहचान, हमले की वजह और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57