Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायपुर के मरीन ड्राइव के सामने स्थित आईनेक्स्ट मोबाइल स्टोर में बड़ी चोरी हुई

छत्तीसगढ़ के रायपुर के मरीन ड्राइव के सामने स्थित आईनेक्स्ट मोबाइल स्टोर में बड़ी चोरी हुई है। चोर दुकान का शटर बीच से मोड़कर अंदर घुसे और करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपए के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान में 173 आईफोन शामिल हैं। चोर स्मार्ट वॉच, हेडफोन और दुकान का DVR भी ले गए।

दुकान संचालक ऋषभ डागा की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने 1 नवंबर की रात FIR दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सुबह मैनेजर ने फोन कर दी चोरी की सूचना

FIR के मुताबिक, दुकान संचालक 31 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे स्टोर बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 8:30 बजे मैनेजर स्वप्नशील सोनी ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर बीच से मुड़ा हुआ है। बाहर से दोनों ताले लगे थे, लेकिन अंदर अलमारी और दराज खुले मिले। उनमें रखे मोबाइल गायब थे।

सूचना मिलने पर संचालक दुकान पहुंचे। जांच में पता चला कि अज्ञात चोर रात में दुकान में घुसे और मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57