Advertisement

Rashifal 19 August 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार. यहां पढ़िए.

Rashifal 19 August 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार. यहां पढ़िए.

मेष: आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है, व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

वृषभ: आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन देंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.

मिथुन: गुरुवार को आपका भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.

कर्क: अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें.

सिंह: गुरुवार आपको कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है, आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे.

कन्या: आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

तुला: आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी.

वृश्चिक: दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अगर कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मसले हैं तो उनमें आपको राहत मिलने के आसार हैं.

धनु: गुरुवार कामकाज के लिए बेहतर रहेगा. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता जरूर प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं. पूरा दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है.

मकर: आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. गुरुवार स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

कुंभ: चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन: बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय गुरुवार को अच्छी सफलता मिलेगी. कामकाज के क्षेत्र में दिन लाभदायक सिद्ध होगा.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05