छत्तीसगढ़बीजापुरराज्य

राजनांदगांव : कलेक्टर ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और परखने आंगनबाड़ी केन्द्र तथा स्कूलों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव : कलेक्टर ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और परखने आंगनबाड़ी केन्द्र तथा स्कूलों का किया निरीक्षणरसोई में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को परखा ग्राम घोरतलाव, भगवानटोला, खैरबना के शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केन्द्रों का लिया जायजाकलेक्टर बच्चों के उत्तर से हुए प्रभावित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने के बाद शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और परखने आंगनबाड़ी केन्द्र तथा स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम घोरतलाव, भगवानटोला, खैरबना के शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया।
उन्होंने बच्चों की कक्षा में उनसे प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक ज्ञान को परखा। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला घोरतलाव में कक्षा 5वीं के बच्चे से पहाड़ा पूछा। छात्रा विनिता ने 9 का पहाड़ा और मेघा ने 15 का पहाड़ा सुनाया।
वहीं शासकीय प्राथमिक शाला भगवानटोला में कक्षा 7वीं में शिक्षक सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ा रहे थे। कलेक्टर ने बच्चों से छत्तीसगढ़ की राजधानी जैसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। बच्चों ने तत्परतापूर्वक सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। कलेक्टर ने उत्तर से प्रभावित होकर बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट दिए।
कलेक्टर सिन्हा ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में भी पूछे। बच्चों ने बताया प्रतिदिन गरम भोजन दिया जाता है। मध्यान्ह भोजन में दाल, चावल तथा रोज अलग-अलग सब्जी भिंडी, बरबट्टी, आलू, पत्तागोभी दिए जाते हैं।
उन्होंने स्वयं रसोई में जाकर भोजन का निरीक्षण किया और रसोईया से प्रतिदिन देने वाले सब्जियों की मेनू की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षकों की पूर्ति की जाएगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण –
बच्चों तथा माताओं के टीकाकरण एवं सुपोषण की ली जानकारी –
कलेक्टर श्री सिन्हा ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों से बातें की। ग्राम भगवानटोला में शिक्षिका द्वारा बच्चों को चित्रकारी के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं की जानकारी दी जा रही थी।
कलेक्टर सिन्हा ने बच्चों से चित्रों के माध्यम से प्रश्न पूछे और बच्चों ने उत्तर दिया। उन्होंने आंनगबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों के टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बच्चों एवं माताओं का टीकाकरण किया जा रहा है। सभी बच्चे सुपोषित हैं और केन्द्र में बच्चों को गरम भोजन दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, सीईओ डोंगरगढ़ एलके कचलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!