26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरगुजा संभाग की अगल-अलग जिले में बैठक सम्पन्न

26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरगुजा संभाग की अगल-अलग जिले में बैठक सम्पन्न

 

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरगुजा संभाग के कोरिया जशपुर, बलरामपुर सूरजपुर जिलों की बैठकें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, वरिष्ठ जनजाति नेता राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा उपाध्यक्ष कमलभान सिंह एवं जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरगुजा संभाग प्रभारी राम लखन सिंह पैकरा, प्रदेश महामंत्री नंदलाल मीणा व सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व व उपस्थिति में 26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच संपन्न हुआl

बैठकों में मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारीगण सम्मिलित हुएl बैठकों में जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों को सक्रिय करने हेतु आने वाला समय में नियमित रूप से जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को बैठक व कार्यक्रम कर पोलिंग बूथ स्तर तक जनजाति मोर्चा को मजबूत करने का गुर नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को दिया गयाl

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में जनजाति समाज में हो रहे अन्याय, अत्याचार, बलात्कार, तथा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, भू माफिया व रेत माफिया विषय पर भी जनजाति समाज में जन जागरण कर संगठित करना तथा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की बात रखी गयी, साथ ही आने वाले समय में पुन: एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गयाl

कोरिया जिला की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल चंपा देवी पावले, मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रताप सिंह सुरेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, जशपुर की बैठक में उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा मोर्चा प्रभारी शिव शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष ललित नागेश, बलरामपुर की बैठक में पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा, राम किशुन सिंह, मोर्चा जिला अध्यक्ष कमला प्रसाद सिंह, महामंत्री धर्म सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, महामंत्री ओम प्रकाश जयसवाल, सूरजपुर जिला की बैठक में वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल, भूषण गोयल, वरिष्ठ जनजाति नेता मोहन सिंह मोर्चा जिला अध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह, महामंत्री दरोगा सिंह, प्रभारी राम लखन सिंह, संशोधन सिंह, महामंत्री राजेश अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष  पुष्पा सिंह, शांति सिंह, भूलन सिंह, लोकेश पैकरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुएl