Advertisement

नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्र.-15 एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.-18 में विशेष सफाई अभियान के तहत पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय

नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्र.-15 एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.-18 में विशेष सफाई अभियान के तहत पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय

रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर,स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव,निगम आयुक्त,मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी,ज़ोन कमिश्नर,ZHO समेत एन्टी लार्वा,ब्लीचिंग,फॉगिंग करने वाले समेत विशेष टीम रही उपस्थित

31 अगस्त,मंगलवार/रायपुर राजधानी रायपुर के नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड क्र.- 15 तथा बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र. -18 में आज विशेष सफाई अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय वार्ड में पहुंचे,विधायक के साथ रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर,नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव,निगम आयुक्त,मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी,ज़ोन कमिश्नर,ZHO व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज के इस विशेष सफाई अभियान के तहत विधायक एवं महापौर की निगरानी में नगर पालिक निगम के सफाई कर्मियों द्वारा नालियों में मच्छरों से सुरक्षा के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया साथ ही पूरे क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया ताकि विषाणुओं को नष्ट किया जा सके। फॉगिंग करते हुए सफाई कर्मी लगातार जनप्रतिनिधियों के साथ चलते रहे ,विशेष साफ-सफाई को देखकर आमजन उत्साहित नजर आईं। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण लगातार स्वास्थ्य संबंधी शिकायते प्राप्त हो रही थी जिस पर हमने अपने विधानसभा में विशेष सफाई अभियान का आज आगाज किया जिसके तहत रायपुर पश्चिम के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्र. -15 और बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र. – 18 में आज हम सब पहुँचे। इस दौरान हमने आमजन को अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखने हेतु निवेदन किया तथा उनसे ये भी आग्रह किया कि किसी भी खाली बर्तन,कूलर,नारियल के खोल,पुराने टायरों में पानी ना जमा होने दे ताकि आप और आपका परिवार किसी भी प्रकार के संक्रमण से बच सके।

जनप्रतिनिधियों के निगरानी पर चलाये जा रहे विशेष सफाई अभियान में अधिकारी-कर्मचारी के अमलें को देखकर आमजनता ने प्रसन्न्ता जाहिर की तथा अपने आस-पास के विशेष साफ-सफाई रखने के लिए संकल्पित दिखे। आज के इस कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय के साथ महापौर एजाज ढेबर,पार्षद सुंदर जोगी,पार्षद विनोद अग्रवाल,पार्षद कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन,अन्नू राम साहु,प्रकाश माहेश्वरी,लक्की ठाकुर,सोनू ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47