Advertisement

राजनांदगांव : राजनांदगांव के गौठान ग्रामों में नवाचार करते हुए 14 पोषण वाटिका विकसित : समूह की 150 महिलाएं हो रही लाभान्वित, लगभग 30 हजार रूपए का हो रहा मुनाफा पोषण वाटिका में पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध

राजनांदगांव : राजनांदगांव के गौठान ग्रामों में नवाचार करते हुए 14 पोषण वाटिका विकसित : समूह की 150 महिलाएं हो रही लाभान्वित, लगभग 30 हजार रूपए का हो रहा मुनाफा पोषण वाटिका में पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव के गौठान ग्रामों में 14 पोषण वाटिका विकसित किए गए हैं। पोषण वाटिका से महिला समूह को जोड़कर आर्थिक लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पौष्टिक सब्जियों एवं आर्थिक मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों का उत्पादन गौठान में किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ समूह की 150 महिलाओं को हो रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के 9 विकासखंडों में एक्सटेंशन रिफाम्र्स आत्मा योजनांतर्गत 14 महिला खाद्य सुरक्षा समूह का गठन कर 14 पोषण वाटिका का निर्माण गौठानों में किया गया है। पोषण वाटिका में मुनगा, हल्दी, अदरक, जिंमीकंद, अरहर, मूंगफली एवं मौसमी बैंगन, भिंडी, करेला, लौकी, गंवारफल्ली जैसी मौसमी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।
पोषण वाटिका के निर्माण हेतु कृषि विभाग द्वारा 1 लाख 10 हजार रूपए की सहायता राशि महिला समूहों को क्षमता विकास एवं सीड मनी सहायता राशि के रूप में प्रदाय किया गया है। समूह को विभाग द्वारा उच्चगुणवत्ता के बीज एवं बीजोपचार के साथ-साथ वर्मी कम्पोस्ट भी प्रदाय किया गया है। पोषण वाटिका से न्यूनतम लागत में सीमित क्षेत्र अंतर्गत समूह की महिलाओं को अधिकतम आय अर्जित हो रही है। वहीं महिलाओं एवं बच्चों की पोषण संबंधी आवश्कताओं की पूर्ति भी हो रही है। उप संचालक कृषि श्री जीएस धुर्वे ने बताया कि आने वाले समय में पोषण वाटिका का सफलतापूर्वक विस्तार समस्त गौठान ग्रामों में किया जाएगा। जिससे सभी ग्रामीणजनों को जैविक सब्जियां उपलब्ध हो सके और उनकी आर्थिक उन्नति के साथ-साथ स्वास्थ्य स्तर में सुधार हो सके। गौरतलब है कि एक पोषण वाटिका से महिला समूह को 20-25 डिसमिल क्षेत्र से लगभग 30 हजार रूपए तक का लाभ प्राप्त हो रहा है। छुरिया विकासखंड के ग्राम मासूल के पोषण वाटिका में हल्दी, अदरक एवं जीमीकंद के साथ ही मुनगा, बैगन, भिंडी, करेला, लौकी लगाया गया है। वहीं खैरागढ़ विकासखंड के गौठान ग्राम अमलीडीह में विभिन्न प्रकार की सब्जियां लगाई गई हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम भोथली में अदरक, हल्दी, मिर्ची, मुनगा, बैंगन एवं भिंडी की सब्जी लगाई गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47